महिंद्रा कार 3 लाख, होंडा 2.5 लाख तो मारुति 57 हजार तक सस्ती मिल रही; देखें किस मॉडल पर कितना फायदा मिलेगा
नए साल में लगभग सभी कंपनियों की कार मंहगी होने वाली हैं। कीमतें बढ़ने का मुख्य कारण पिछले एक साल से रॉ मटेरियल का लगातार महंगा होना है। इसी के चलते कार में आने वाली लागत बढ़ गई है। हालांकि, कंपनियां अपने स्टॉक को खाली करने के लिए शानदार ईयरएंड ऑफर्स लेकर आई हैं। इस ऑफर के चलते हैचबैक, सेडान, एसयूवी को सस्ते में खरीदे का मौका मिल रहा है। कंपनियां कस्टमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर, कैश डिस्काउंट, एक्सेसरीज ऑफर, लॉयल्टी बेनीफिट जैसे कई ऑफर्स दे रही हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आप सिर्फ 2 दिन ही बाकी हैं। यदि ग्राहक कार को इन दो दिन में बुक करते हैं तब उसे पुरानी कीमत पर ही डिलिवरी मिलेगी। ईयरएंड ऑफर में इसलिए होता है फायदा हर साल दिसंबर में कंपनियां ईयरएंड ऑफर लेकर आती हैं। इस ऑफर में ग्राहकों को कई फायदे मिल जाते हैं। दरअसल, कार कंपनियां दिसंबर में कार का प्रोडक्शन बंद कर देती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नए साल में कार का मॉडल बदल जाता है। यानी 2021 में कोई ग्राहक 2020 का मॉडल नहीं खरीदेगा। ऐसे में वो अपना स्टॉक खाली करने के लिए कई बड़े ऑफर्स लेकर आती हैं। कई डीलर्स अपन...