Posts

Showing posts from October, 2020

ऑटोमोबाइल की रिटेल बिक्री सितंबर में 10% नीचे, लेकिन फेस्टिव सीजन के चलते पैसेंजर व्हीकल की रिटेल बिक्री बढ़ी

Image
सितंबर में आटोमोबाइल की रिटेल बिक्री 10.24% नीचे फिसल गई है। सितंबर 2020 में टोटल 13,44,866 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 14,98,283 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसमें थ्री व्हीलर सेगमेंट में सबसे कम बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 58.86% गिरकर 24,060 यूनिट्स ही रहा। हालांकि, फेस्टिव सीजन के करीब होने से पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में 9.81% की बढ़त देखने को मिली है। दो पहिया वाहनों की बिक्री घटी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के मुताबिक, ऑटो सेक्टर की रिटेल बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 10% गिरी है। सितंबर में दो पहिया वाहनों की बिक्री 12.62% फिसलकर 10,16,977 यूनिट्स हो गई है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में वाहनों की बिक्री 11,63,918 यूनिट्स रही थी। पैसेंजर वाहनों की बिक्री बढ़ी इस दौरान पैसेंजर व्हीकल की रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 9.81% बढ़कर 1,95,665 यूनिट्स हो गई है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,78,189 रही थी। रिटेल बिक्री में ग्रोथ की बड़ी वजह आने वाला फेस्टिव सीजन और अनलॉक के तहत मिलने वाली रियायतें हैं। इसके अलावा ...