Posts

Showing posts from November, 2020

कंपनी ने इस स्कूटर का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया, रेगुलर मॉडल से 1500 रुपए महंगा

Image
होंडा एक्टिवा ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी ने अपने इस स्कूटर का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इस एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 66,816 रुपए रखी गई है। इस स्कूटर को स्टैंडर्ड और डीलक्स वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसके डीलक्स वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 68,316 रुपए है। एक्टिवा के इस एनिवर्सरी एडिशन की कीमत रेगुलर मॉडल की तुलना में 1500 रुपए ज्यादा है। होंडा ने एक्टिवा स्कूटर को 2001 में लॉन्च किया था। बीते 20 सालों में ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। कंपनी हर साल नेक्स्ट जनरेशन एक्टिवा लॉन्च करती है। भारत में अब तक इसकी 22 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। हीरो स्प्लेंडर बाइक के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाला ये दूसरा टू-व्हीलर है। एनिवर्सरी एडिशन में क्या खास मिलेगा? एक्टिवा के इस एडिशन का लुक चेंज किया गया है। इसे दो कलर पर्ल नाइटस्टार ब्लैक और मैट मट्युर ब्राउन मेटेलिक में खरीद पाएंगे। इसके साइड में गोल्ड कलर का एक्टिवा बैज लगाया है। स्कूटर के फ्रंट और साइड में व्हाइट और यलो कलर के लंबे स्ट्रिप्स लगाए गए हैं। इसमें ब्लैक स्टील व्हील्स और ब्लैक क्रै...

कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए ऑगमेंटेड रियलिटी ऐप लॉन्च किया, इससे बाइक खरीदने में होगी आसानी

Image
टीवीएस मोटर कंपनी ने ग्राहकों को घर बैठे गाड़ियां खरीदने और उनका एक्सपीरियंस कराने के लिए ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद ग्राहक कंपनी के किसी भी मॉडल के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे। कंपनी ने बताया कि टीवीएस ऑगमेंटेड रियलिटी इंटरएक्टिव व्हीकल एक्सपीरियंस (ARIVE) ऐप के जरिए ग्राहक एआर टेक्नोलॉजी की मदद से प्रोडक्ट को एक्सप्लोर और खरीद पाएंगे। शुरू में टॉप मॉडल ही दिखेंगे टीवीएस मोटर कंपनी के मार्केटिंग हेट मेघश्याम जाघोल ने कहा, "यह ऐप शुरुआत में कंपनी के प्रमुख मॉडल टीवीएस अपाचे आरआर 310 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी की जानकारी देगा। बाद में टीवीएस के सभी प्रॉडक्ट को जोड़ा जाएगा। इसके जरिए ग्राहक प्रॉडक्ट का घर बैठे एक्सपीरियंस ले पाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि कंपनी प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने में हमेशा आगे रही है। टीवीएस ARIVE ऐप इसकी का एक्सटेंशन है। हम हमारे ग्राहक घर बैठे एआर टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारे प्रॉडक्ट्स का एक्सपीरियंस कर पाएंगे। ऐप से ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट फॉर्मेट का उपयोग करके ग्राहक किसी भी प्रॉडक्ट को 360 डिग्री द...

देश का सस्ता और बड़ा सेंकड हैंड कार का बाजार, यहां 5 लाख की मारुति कार 50 हजार में मिल जाएगी

Image
कोविड-19 महामारी के दौरान ज्यादातर लोग अपने व्हीकल से ट्रैवल करना पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि पिछले 2 महीने से ऑटो सेल्स भी तेजी से बढ़ रही है। जिन लोगों का बजट कम है वो सेकंड हैंड कार की तरफ जा रहे हैं। देश में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों के अलावा कई शहरों में सेकंड हैंड कार का बड़ा मार्केट है। हालांकि, दिल्ली के करोल बाग स्थित बाजार में कार कई गुना तक सस्ती मिल जाती हैं। दिल्ली के करोल बाग मार्केट में सेकंड हैंड मारुति वैगनआर को सिर्फ 50 से 60 हजार रुपए में खरीद सकते हैं। हालांकि, ये मॉडल 10 साल तक पुराने हो सकते हैं। बता दें कि नई वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 4.45 लाख रुपए से शुरू है। वहीं, ऑनरोड इसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपए तक हो जाती है। दिल्ली में यहां से सेकंड हैंड कार का मार्केट यूं तो दिल्ली में आप कई जगहों पर सेकंड हैंड कार बिकती हुई नजर आएंगी। कई डीलर्स सड़क किराने इन कारों पर सेल का बोर्ड लगाकर बेचते हैं। वहीं, कई डीलर्स ने सेकंड हैंड कार का शोरूम खोला हुआ है। इन सभी के साथ सेकंड हैंड कार का सबसे बड़ा मार्केट करोल बाग पर हैं। जो जल बोर्ड के पास है। यहां...

2020 महिंद्रा थार के 2 क्रैश टेस्ट किए, जानिए कितनी सेफ है ये ऑफ रोड SUV; इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी टेस्ट भी हुआ

Image
महिंद्रा की ऑल न्यू 2020 थार को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को 20000 बुकिंग मिल चुकी है। इसके लिए ग्राहकों को 7 महीने का लंबा इंतजार करना होगा। दिखने में ये ऑफ रोड SUV जितनी स्टाइलिश है, सेफ्टी के लिहाज से उतनी दमदार भी है। दरअसल, ग्लोबल NCAP ने इसका क्रैश टेस्ट किया है। जिसमें एडल्ट और चाइल्ड की सेफ्टी के लिए इसे रेटिंग दी है। साथ ही, इसका इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) टेस्ट भी किया। ग्लोबल NCAP द्वारा किए गए क्रैश और ESC टेस्ट का रिजल्ट क्रैश टेस्ट: महिंद्रा थार के क्रैश टेस्ट के लिए दो एडल्ट और दो चाइल्ड डमी का इस्तेमाल किया गया। क्रैश टेस्ट के दौरान थार की मैक्सिमस स्पीड 64kph रही। जब थार सामने की तरफ ऑब्जेक्ट से टकराई, तब उस आगे से उसके परखच्चे उड़ गए। इस दौरान ड्राइवर और पैसेंजर सीट वाला एयरबैग खुल गया। बैक सीट पर बच्चों की डमी लड़खड़ाई, लेकिन वो सीट पर बनी रही। ग्लोबल NCAP ने इसका वीडियो शेयर किया है। क्रैश टेस्ट में थार को एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 4 स्टार रेटिंग मिली। साइड इंपैक्ट टेस्ट: थार का साइड इंपैक्ट टेस्ट भी किया गया। इस टेस्ट के दौरान...

SUV की 11000 रु में हो रही बुकिंग, 5 लाख हो सकती है कीमत; 360 डिग्री कैमरा वाली सेगमेंट की पहली कार

Image
निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी न्यू कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट 26 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। कपंनी ने लॉन्चिंग से पहले कार की अनऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक फेस्टिवल सीजन में कंपनी के शोरूम जाकर 11,000 और 25,000 रुपए तक की राशि के साथ इसकी बुकिंग करा सकते हैं। ऐसी खबरें हैं कि कंपनी जल्द ही इसकी ऑफिशियली बुकिंग भी शुरू कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए होगी। निसान मैग्नाइट की संभावित एक्स-शोरूम कीमतें वैरिएंट कीमत 1.0 XE 5.50 लाख रुपए 1.0 XL 6.25 लाख रुपए 1.0 XV 6.75 लाख रुपए 1.0 XV प्रीमियम 7.65 लाख रुपए 1.0 टर्बो XL 7.25 लाख रुपए 1.0 टर्बो XV 7.75 लाख रुपए 1.0 टर्बो XV प्रीमियम 8.65 लाख रुपए नोटिफिकेशन जारी: 1 जनवरी से पुराने वाहनों के लिए FASTag होगा अनिवार्य, जानिए क्या है नया नियम? भारत में इनसे होगा मुकाबला यदि ऐसा माना लिया जाए कि निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 5.50 लाख रुपए होती है, तब ये अपने सेगमेंट की कई कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, फोर्ड ईकोस्पोर्ट पर भारी पड़ा सकती है...

रेस का मज़ा होगा और भी दुगना मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीएलसी 43 4मैटिक के साथ

Image
लाइफ एक रेस की तरह है, आप दुनिया के साथ लगातार दौड़ते और प्रतिस्पर्धा करते रहते हैं। ऐसे में आपको जो बाकी लोगों से अलग करता है वह स्किल से परे आपका अपरिभाषित चरित्र और टैलेंट है। जो लोग अपनी ऐसी छवि बनाने में सफल रहते हैं वो अक्सर एक अलग पहचान बनाने वाले होते हैं। वो ऐसे लोग होते हैं जो मानते हैं कि आप अपनी सफलता को परिभाषित करते हैं न कि दुनिया को। क्योंकि जब आप खुद से प्रतिस्पर्धा करते हैं, तो आप निश्चित रूप से सफलता के लिए अन्य लोगों द्वारा बने गयी सफलता की परिभाषा को बदलने में सफल होते हैं। नई मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीएलसी 43 4मैटिक उन लोगों के लिए है जो अपनी सीमाओं को तोड़ कर खुद के लिए रेस करते हैं। बेहतर परफोर्मेंस और डीएनए में लक्जरी होना ही इस AMG GLC 43 के अपने कस्टमर के प्रति बेहतर रवैये और चरित्र को दर्शाता है। तो यही वो समय है जब आप AMG GLC 43 के साथ अपने जीवन की दौड़ को फिर से शुरू करने का मज़ा उठा सकते हैं। नई मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीएलसी 43 4मैटिक हर एक पहलू से एक असली एएमजी है। यह एक “गुड लुकर" है जिसका हाई क्वालिटी मटिरियल से बना एक्सटीरियर डिज़ाइन और इंटीरियर डिज़ाइन...

1 जनवरी से पुराने वाहनों के लिए FASTag होगा अनिवार्य; नया नियम 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगा

Image
केन्द्र सरकार ने दिसंबर 2017 से पहले खरीदे गए सभी पुराने फोर व्हीकल के लिए फास्टैग (FASTag) को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने M और N कैटिगरी के पुराने वाहनों के लिए 1 जनवरी 2021 तक फास्टैग का होना जरूरी कर दिया गया है। यह नया नियम 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगा। यह नियम फ्राॅम 51 (बीमा का प्रमाण पत्र) में संशोधन के जरिए बनाया गया है। सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार द्वारा शनिवार को जारी गाइडलाइन के अनुसार, फास्टैग को अब 1 जनवरी, 2021 से पुरानी गाड़ियों यानी 1 दिसंबर, 2017 से पहले बेची जाने वाली मोटर वाहनों (चार पहिया वाहनों) की सीएमवीआर, 1989 में संशोधन कर FASTag को जरूरी कर दिया है। नए वाहनों के लिए पहले से नियम लागू बता दें कि नए फोर व्हीकल्स के लिए रजिस्ट्रेशन के समय से ही फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया था और वाहन निर्माता या उनके डीलरों को इसकी आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा कि राष्ट्रीय परमिट वाहनों के लिए 1 अक्टूबर 2019 से फास्टैग का फिट होना अनिवार्य कर दिया गया है। अब इसे और अधिक अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार का मकसद टोल प्लाजा को...

लक्जरी और आराम का जश्न मनाएं , इस फेस्टिव सीज़न एक मास्टरपीस अपने घर लायें

Image
फेस्टिव सीज़न निश्चित रूप से सभी के मूड को हल्का कर देता है और चारों ओर खुशी की एक लहर ले आता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में फेस्टिव सीज़न को नई शुरुआत के साथ-साथ नई ख़रीददारी के लिए भी एक शुभ समय माना जाता है। इस पूरे फेस्टिव सीज़न के दौरान, मर्सिडीज-बेंज हमें अपने आदर्श प्रोडक्ट्स और इनोवेटिव सलूशन के साथ आपको जीवन का जश्न मनाने की प्रेरणा देता है। इस अवसर को और भी रोमांचकारी बनाने के लिए, भारत की सबसे बड़ी लग्जरी कार निर्माता, मर्सिडीज-बेंज, नए सलेब्रेटरी बेनिफिट्स को पेश कर रही है जो आपको सबसे शानदार ई-क्लास मर्सिडीज का मालिक बनने के लिए सबसे आकर्षक ऑफर और एक रोमांचक अवसर प्रदान कर रही है। क्लास अपार्ट इंटेलिजेंस प्रतिष्ठित मर्सिडीज मी कनेक्ट ऐप आपकी कार को इंटेलिजेंट बनाता है क्योंकि यह वास्तविक समय में 'ओवर द एयर' ’एनालिटिक्स, ट्रैफ़िक अपडेट और बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के बहुत कुछ प्रदान करता है। मी कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल आप सनरूफ और कार की खिडकियों को खोलने और बंद करने के लिए भी कर सकते हो, साथ ही यूज़र कार से दूर रहकर भी उसे स्टार्ट या स्टॉप करने की सुविधा...

त्योहारी सीजन में बढ़ी कार और बाइक की जबरदस्त मांग; अक्टूबर में ऑटो कंपनी की ग्रोथ रेट डबल डिजिट में, दिवाली तक डिमांड में और तेजी की संभावना

Image
इंडियन ऑटो इंडस्ट्री के लिए त्योहारी सीजन राहत भरी खबर लेकर आया है। कोविड-19 महामारी के कारण स्लोडाउन झेल रही ऑटो सेक्टर तेजी से रिकवरी कर रहा है। इसका अंदाजा अक्टूबर की ऑटो सेल्स के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। अगर हम अक्टूबर की बिक्री के आंकड़ों को देखें तो इस इस माह लगभग सभी वाहन निर्माता कंपनियों को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। उधर, विश्लेषकों को उम्मीद है कि फेस्टिव सीजन में सभी सेगमेंट के वाहनों में जबरदस्त वृद्धि होगी। दिवाली तक कॉमर्शियल से लेकर पैसेंजर व्हीकल की मांग बढ़ने की संभावना है। बता दें कि इस साल मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद से ऑटो सेक्टर की हालत पस्त थी। लेकिन त्योहारी सीजन में हुई इस बंपर सेल ने एक बार फिर इस सेक्टर से जुड़े लोगों को नया आत्मविश्वास दिया है। आइए जानते हैं अक्टूबर में किस कंपनी ने कितने व्हीकल्स बेचें हैं- अक्टूबर में मारुति की बिक्री 18.9 फीसद बढ़ी मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में देश में कुल 1,82,448 वाहन बेचे हैं। इसमें से 1,66,825 यूनिट्स घरेलू बाजार में सेल हुई। वहीं 9,586 यूनिट्स को कंपनी ने दूसरे बाजारों में एक्सपोर्ट किया है। जबकि पिछले स...