Posts

Showing posts from June, 2020

अमेजन ने सेल्फ ड्राइविंग कार स्टार्टअप Zoox खरीदा तो एलन मस्क ने जेफ बेजोस को 'कॉपी कैट' बताया, ट्वीट कर उड़ाया मजाक

Image
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सेल्फ ड्राइविंग कार स्टार्टअप Zoox खरीदने की घोषणा पर अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस का मजाक उड़ाया है। एलन मस्क ने शुक्रवार देर रात एक ट्वीट करके बेजोस को 'कॉपी कैट' बताया। अमेजन ने शुक्रवार को की थी Zoox खरीदने की घोषणा अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने शुक्रवार को सेल्फ ड्राइविंग कार स्टार्टअप Zoox को खरीदने की घोषणा की थी। यह सौदा 1 बिलियन डॉलर करीब 7500 करोड़ रुपए में हुआ है। अमेजन लंबे समय से अपनी डिलिवरी सेवाओं में तेजी लाने और किफायती बनाने की दिशा में काम कर रही है। इस सौदे के जरिए कंपनी को अपनी इस योजना को मूर्तरूप देने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। ## पहले भी बेजोस पर जुबानी हमला कर चुके हैं एलन मस्क यह पहला मौका नहीं है जब एलन मस्क ने जेफ बेजोस पर जुबानी हमला किया है। इस महीने की शुरुआत में भी एलन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा था 'टाइम टू ब्रेक अप अमेजन'। दरअसल, लेखक एलेक्स बेरेंसन ने एक स्क्रीनशॉट दिखाते हुए ट्वीट किया कि कोविड-19 के बारे में उनकी आगामी पुस्तक बिक्री के लिए अमेजन के दिशानिर्देशों को पूरा नहीं करत...

लगज़री एसयूवी सेगमेंट में GLE व GLS का दबदबा

Image
देश के लगज़री बाजार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मर्सिडीजबेंजइंडिया ने हाल फिलहाल में अपनी दो एसयूवी GLE व GLS को बाजार में पेश किया है। पुराने मॉडल की तुलना में इन एसयूवी कारों में काफी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जहां एक ओर GLS को 99 लाख रुपये की कीमत में कंपनी ने पेश किया तो वहीं GLE को 73 लाख 70 हजार रुपये की कीमत परलॉन्चकिया है। इस आर्टिकल में हम आपकोबताएंगेकि इन गाड़ियों में क्या है खास। ये आलेख आपको पसंद आएगा अगर शौक रखते हैं लगज़री कारों का। मर्सिडीजबेंजGLS GLS को दो वेरिएंट में बाजार में उपलब्‍ध है जिनमें से एक है GLS 400 डी और दूसरी है GLS 450। इसके पहले वाले मॉडल की तुलना में ये ज्‍यादा लंबी व चौड़ी है साथ ही इसका अंदाज भी अलग है। नई GLS एसयूवी मॉड्यूलर हाई आर्किटेक्चर (एमएचएए) परबेस्डहै। इसकी कुल लंबाई 5207मिमी, चौड़ाई 1999मिमी, ऊंचाई 1823मिमीव व्हीलबेस 3135 मिलीमीटर है। अगर पुरानी GLS से इसकी तुलना करें तो ये 77मिमीज्यादा लंबी और 22मिमीज्यादा चौड़ी साथ ही इसके व्हीलबेस में भी 60 मिलीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इंजन व शक्ति इसके 450 वेरियंट में 3.0-लीटर वाला 6-सिल...

चाइनीज ऑटो कंपनियां अब चीनी नहीं बल्कि भारतीय स्टॉफ को काम पर रखना पसंद करेंगी, स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों को देंगी तव्वजो

Image
भारत और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई लड़ाई के बाद भारतीयों में चीन के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। सोशल मीडिया पर हैशटैग चलाकर लोग चीनी प्रोडक्ट्स का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में भारत में मौजूद चीनी कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए चीनी कंपनियां अब यहां सोच समझकर कदम उठाएगी। चीन की ऑटो कंपनी ने फैक्‍ट्री फ्लोर से लेकर बोर्ड रूम तक भारतीयों की भर्ती करने का फैसला किया है। इन कंपनियों को लगता है कि लॉन्‍ग टर्म प्‍लान के लिए लोकल स्‍तर पर लोगों को ज्‍यादा से ज्‍यादा शामिल करना अहम है। उद्योग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने कहा कि मौजूदा हालात से पहले भी कंपनी की रणनीति यही रही है लेकिन अब हालात को बदलते देख कंपनियां लंबे वक्त के लिए भारतीय स्टॉफ को ही तव्वजो देंगी। एमजी मोटर्स में 1,700 कर्मचारी काम करते हैं एमजी मोटर इंडिया के प्रमुख ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों में 99.5 फीसदी भारतीय हैं। यह देश में पूरी तरह से ऑपरेशन शुरू करने वाली चीन की पहली ऑटो कंपनी है। ग्रेट वॉल मोटर्स, फोटन और बीवाईडी भी इसी तरह की रणनीति अपना रही हैं। इनके कर्मचारियों की संख्‍या में कम स...