Posts

Showing posts from August, 2020

सस्ते हो सकते हैं टू व्हीलर्स, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी दर घटाने के दिए संकेत

Image
केंद्र सरकार टू व्हीलर्स पर जीएसटी दर को कम करने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल टू-व्हीलर वाहनों पर टैक्स की दरों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री की जीएसटी रेट को कम करने की मांग पर ध्यान दिया जाएगा। यह बात भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ हुई बैठक में सीतारमण ने कही। टू-व्हीलर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है जीएसटी घटाने के सुझाव पर वित्त मंत्री ने कहा कि ये वास्तव में एक अच्छा सुझाव है, इसे GST काउंसिल की बैठक में उठाया जाएगा, क्योंकि टू-व्हीलर न तो लग्जरी आइटम है और न ही नुकसानदेह आइटम। इस वक्त टू-व्हीलर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है। सीआईआई की तरफ से कहा गया कि वित्त मंत्री ने भरोसा दिया कि इंडस्ट्री की ओर से दिया गया ये एक बेहतर सुझाव है, इसलिए टू-व्हीलर की GST दरों में बदलने के बारे में सोचा जाएगा। फेस्टिव सीजन में बिक्री में आएगी तेजी बता दें कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह से ऑटो इंडस्ट्री की रफ्तार थम सी गई थी। वहीं, अब ऑटो कंपनियां फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा उठाना चाह...

‌लोकल हेलमेट लगाने से देना पड़ जाएगा जुर्माना; BIS मार्क हेलमेट लगाना होगा अनिवार्य, सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

Image
सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सुरक्षा के प्रयासों के तहत सरकार ने हेलमेट को अनिवार्य मानकीकरण के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश में केवल भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से प्रमाणित हेलमेट का विनिर्माण और बिक्री ही हो सकेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि हेलमेट को बीआईएस सूची में शामिल होने से दो पहिया वाहन चालकों की सड़क दुर्घटना में जान बच सकेगी। मंत्रालय ने लोगों से भी मांगे हैं सुझाव मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद देशभर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए मात्र भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणित हेलमेट का ही मेन्युफैक्चरिंग और बिक्री की जाएगी। बयान के मुताबिक मंत्रालय ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए बनाए जाने वाले हेलमेट को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम-2016 के तहत अनिवार्य प्रमाणन के मसौदा अधिसूचना तैयार की है। मंत्रालय ने इस पर लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। नए मानक में हेलमेट का वजन घटाया विशेषज्ञों का कहना है कि बगैर हेलमेट अथवा हेलमेट की खराब गुणवत्ता (लोकल हेलमेट)...

बारिश में गाड़ी को खुले में पार्क करने से हो सकता है नुकसान, इस मौसम में ये आसान टिप्स अपनाकर आप भी अपनी टू-व्हीलर को रख सकते हैं सुरक्षित और सही

Image
देश भर में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। असम और बिहार सहित देश के कई राज्यों में लोगों को भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना भी करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में गाड़ी को सुरक्षित और सही रखना थोड़ा मुश्किल रहता है। बाढ़ और तेज आंधी के अलावा कई बातों से आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंच सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप बारिश में अपनी गाड़ी को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं। खुले में पार्क करने से बचें गाड़ी को खुले में पार्क करने से बचना चाहिए क्योंकि कई बार देखा जाता है। क्योंकि कई बार बारिश के साथ तेज हवा के कारण पेड़ टूट जातें हैं और इससे गाड़ियों को नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है। इसीलिए खुले में या पेड़ के नीचे गाड़ी खड़ी न करें। गाड़ी को कवर करके रखें अगर आपकी गाड़ी घर में कहीं ऐसी जगह खड़ी है जहां गाड़ी पर ऊपर से शेड नहीं हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप गाड़ी को कवर करके रखें। आप कहीं से भी बाइक कवर ले सकते हैं ये ज्यादा महंगा नहीं आता। गाड़ी का इंश्योरेंस बहुत जरूरी मोटर बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने से पहले इंश्योरेंस कंपनी से पूछें कि ऐसे कौन से एड-ऑन कवर हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। मस...